हल्द्वानी शहर में पिछले एक पखावड़े से तापमान सामान्य से अधिक रहने के बाद अब हल्द्वानी और आस-पास के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है | पिछले दो दिनों से हल्द्वानी शहर में कोहरा छाने लगा है
हल्द्वानी(Haldwani) शहर में पिछले एक पखावड़े से तापमान सामान्य से अधिक रहने के बाद अब हल्द्वानी और आस-पास के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है | बात दें पिछले दो दिनों से हल्द्वानी शहर में कोहरा(Fog) छाने लगा है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है | हल्द्वानी में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है | हल्द्वानी के बैलपड़ाव(bailapadaav) और तीनपानी(teenpani) क्षेत्र में शाम के समय भी घना कोहरा छा रहा है |
बात दें हल्द्वानी के कुछ इलाकों में दिन के समय धूप भी खिल रही है जिस से दिन के वक्त लोगों को ठंड से राहत मिल रही है | बीते दिनों की बात करें तो हल्द्वानी में अधिकतम तापमान (Maximum temperature) सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था , हालांकि दो दिनों में हुए बदलाव और ठंड में बढ़ोतरी के बाद शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान(Minimum temperature) 9.4 डिग्री रहा | बात दें हल्द्वानी के साथ ही राज्य के दूसरे मैदानी जिलों में भी अब ठंड बढ़ गई है |