हल्द्वानी में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, पिज़्ज़ा स्टोर्स पर सख्ती और सैंपल जांच शुरू

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, पिज़्ज़ा स्टोर्स से सैंपल लिए; साफ-सफाई और गुणवत्ता पर सख्त निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी।

हल्द्वानी में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, पिज़्ज़ा स्टोर्स पर सख्ती और सैंपल जांच शुरू
JJN News Adverties

हल्द्वानी में गर्मी के मौसम से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर में विभिन्न पिज़्ज़ा स्टोर्स पर औचक छापेमारी कर अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान किचन की स्थिति, स्टोरेज और उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की गई।

खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि यह अभियान आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों के जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि लोगों को ताजा और स्वच्छ भोजन ही मिले।

निरीक्षण के दौरान फूड स्टोर्स संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे साफ-सफाई के मानकों का पालन करें और किसी भी हालत में बासी या अस्वच्छ भोजन ग्राहकों को न परोसें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहरभर में इसी तरह औचक निरीक्षण होते रहेंगे, ताकि खाद्य गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

JJN News Adverties
JJN News Adverties