हल्द्वानी में वन बीट आरक्षी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर, अब कैसे बुझेगी जंगलों के आग?

पिछले 13 फरवरी से वन प्रभाग में वन बीट अधिकारी संघ कार्य बहिष्कार कर रहा है। पूरे उत्तराखंड के करीब 2800 वन बीट अधिकारी और आरक्षी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं

हल्द्वानी में वन बीट आरक्षी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर, अब कैसे बुझेगी जंगलों के आग?
JJN News Adverties

पिछले 13 फरवरी से उत्तराखंड के सभी वन प्रभाग में वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ कार्य बहिष्कार कर रहा है। पूरे उत्तराखंड (Uttarakhand) के करीब 2800 वन बीट अधिकारी और आरक्षी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसको लेकर उत्तराखंड वन मंत्रालय (Forest Ministry) द्वारा प्रदेश में होने वाली वनाग्नि की रोकथाम चुनौती बन गई है।

तो वही हल्द्वानी (Haldwani) में भी वन वन आरक्षी पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे है जिसमें मुख्य मांग उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली (Uttarakhand Subordinate Forest Service Rules) 2016 को फिर से लागू किया जाए 10 सालो तक संतोषजनक सेवा देने वाले अधिकारियों की पदोन्नति की जाए और वन आरक्षियों की वर्दी नियमों में संशोधन किया जाये। एक महीने का अतिरिक्त वेतन और आहार भत्ता दिया जाये और साथ ही सभी वन आरक्षियों को वाहन भत्ता बढ़ोतरी की जाये।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties