बिंदुखत्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंडल महामंत्री मनोज परिहार का स्वास्थ्य खराब होने के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बिंदुखत्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंडल महामंत्री मनोज परिहार का स्वास्थ्य खराब होने के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मंगलवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास बिंदुखत्ता से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए निकाली गई, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। स्वर्गीय मनोज परिहार अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे क्षेत्र में हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे, जिस कारण उनकी एक अलग पहचान थी।
परिवार की बात करें तो उनकी एक बेटी है, जबकि उनकी पत्नी पेशे से शिक्षिका हैं। उनकी भतीजी कंचन परिहार उत्तराखंड की वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हैं और उनके छोटे भाई पूरन परिहार राज्य आंदोलनकारी हैं। उनके आकस्मिक निधन से जहां क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।