हल्द्वानी के नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व भाजपा पार्षद अमित बिष्ट और उनके बेटे जय बिष्ट पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
हल्द्वानी के चर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उनके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास हुई हत्या की जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी संगठित गिरोह के रूप में सक्रिय थे और अवैध हथियारों के दम पर इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे थे। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि
24 वर्षीय जय बिष्ट को गिरोह का लीडर और उसके पिता अमित बिष्ट को सक्रिय सदस्य माना गया है। वही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ हत्या, मारपीट, अवैध हथियार रखने और लोगों को धमकाने जैसे कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और उनकी संपत्तियों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।