हल्द्वानी में गैस सप्लाई का रोस्टर जारी, आज इन क्षेत्रों में होगी होम डिलीवरी

हल्द्वानी में LPG गैस सप्लाई के लिए रोस्टर जारी, अलग-अलग एजेंसियों द्वारा क्षेत्रों में होम डिलीवरी। बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडर वितरण, प्रशासन ने दी राहत।

हल्द्वानी में गैस सप्लाई का रोस्टर जारी, आज इन क्षेत्रों में होगी होम डिलीवरी
JJN News Adverties

हल्द्वानी में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की सुचारु आपूर्ति के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।
इस रोस्टर के तहत आज काठगोदाम गैस सर्विस, हल्द्वानी गैस सर्विस, क्षितिज गैस सर्विस और आशीर्वाद गैस सर्विस द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में होम डिलीवरी की जाएगी।

काठगोदाम गैस सर्विस
चांदमारी, नई बस्ती, टंगर, कालटैक्स, बिडोरिया, चंबल पुल, कौशल कॉलोनी, जगदम्बा नगर, पॉलीशीट, दो नहरिया, सुभाष नगर, आवास विकास, CRPF, चौफुला चौराहा, कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढूँगा, शीशमहल, केनाल रोड, गायत्री नगर आदि क्षेत्रों में सप्लाई।

हल्द्वानी गैस सर्विस
पीलीकोठी, आरटीओ रोड, टीपी नगर, बनभूलपुरा, नई रोड, हीरानगर, देवलचौड़, पनियाली, कालाढूंगी रोड, कठघरिया समेत कई क्षेत्रों में वितरण।

क्षितिज गैस एजेंसी 
कमलुवागांजा, आदर्श नगर, पीलीकोठी, रामपुर रोड, गिरजा विहार, लाल डांठ, नवाबी रोड, लामाचौड़ क्षेत्रों में डिलीवरी।

आशीर्वाद गैस सर्विस
फूलचौड़ कॉलोनी, स्पोर्ट्स कॉलोनी, जेआर पुरम, हरीपुर, नाथूपुर, भवानीपुर, रेशमपुर, खेड़ा, खीमा, दानपुर, दुर्गापुर, लामाचौड़ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को किया जाएगा जिन्होंने निर्धारित तिथि से पहले बुकिंग कराई है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि प्लांट से उपलब्धता के अनुसार ही गैस डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य गैस आपूर्ति को व्यवस्थित करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties