गौलापार हादसे में मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत के बाद परिवार की मदद के लिए समाजसेवी आगे आए हैं।
गौलापार के उस दर्दनाक हादसे ने जहां एक परिवार से तीन जिंदगियां छीन लीं, वहीं इस मुश्किल घड़ी में समाजसेवियों की मदद ने इंसानियत की एक मिसाल भी पेश की है। जहाँ पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से मां और उनके दो जवान बेटों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए अब हल्दूचौड़ के समाजसेवी आगे आए हैं। बतादे की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शुभम अंडोला ने अपने परिवार की ओर से मृतक आश्रितों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
इसके अलावा समाजसेवी प्रकाश सनवाल ने दोनों परिवारों को कुल 50 हजार और समाजसेवी अंकित अग्रवाल ने भी 50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है। इस तरह अब तक कुल तीन लाख रुपये की सहायता की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, शुभम अंडोला ने कहा कि वह अन्य लोगों से भी संपर्क कर परिवार को और मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।