हल्द्वानी: गौला पुल से नदी में कूदा 17 वर्षीय छात्र, 12 घंटे बाद मिला शव

गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 साल के छात्र का शव करीब 12 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। वही इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है...

हल्द्वानी: गौला पुल से नदी में कूदा 17 वर्षीय छात्र, 12 घंटे बाद मिला शव
JJN News Adverties

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 साल के छात्र का शव करीब 12 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। वही इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम सूचना मिली कि एक किशोर ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी है। वही सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनोज पंत, उपनिरीक्षक गर्विंद्र सिंह और कांस्टेबल महबूब अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

वही कुछ देर बाद SDRF टीम भी मौके पर पहुंची और रात करीब 8:30 बजे तक नदी में लगातार तलाश की गई। लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद अभियान को रात के लिए रोक दिया गया।

बता दे, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एसडीआरएफ और पुलिस ने दोबारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से छात्र का शव बरामद कर लिया गया। जहां मृतक की पहचान कक्षा 12 में पढ़ने वाले रोहित पुत्र गोविंद सिंह निवासी लालकुआं के रूप में हुई। 

फ़िलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

JJN News Adverties