हल्द्वानी..मदरसन कंपनी की महिला कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

लालकुआं की मदरसन कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी रिमझिम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हल्द्वानी..मदरसन कंपनी की महिला कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
JJN News Adverties

हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां प्रतिष्ठित मदरसन कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मृतका की पहचान रिमझिम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान कंपनी परिसर के सामने अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

वहीं इस मौत को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित उपचार नहीं मिलने के कारण रिमझिम की जान चली गई। उनका कहना है कि उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल, हल्दूचौड़ अस्पताल या सुशीला तिवारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उपचार मिलता, तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties