हल्द्वानी.. मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन DM ने दिए सख्त निर्देश !

हल्द्वानी में आगामी मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है, नदियों की सफाई, सिल्ट निकासी और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं, खासकर गौला और नंधौर नदियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हल्द्वानी.. मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन  DM ने दिए सख्त निर्देश !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जहां नदियों की सफाई से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक, हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
 

इस मामले में DM ललित मोहन रयाल ने विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक की , जिसमे आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए नैनीताल में नदियों की सफाई, सिल्ट निकासी, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने और भूकटाव की रोकथाम के लिए प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गयी है। 

खासतौर पर गौला और नंधौर नदियों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने बताया कि नंधौर नदी में सिल्ट और बोल्डर जमा होने से मानसून में बाढ़ का खतरा बढ़ता है, इसलिए इन्हें हटाकर नदी के प्रवाह को सुचारू किया जाएगा।
 

साथ ही 10 अप्रैल से नंधौर में रिवर ट्रैपिंग कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें अलग-अलग विभागों की मशीनें लगाई जाएंगी और संयुक्त निरीक्षण कर इसे मानसून से पहले पूरा किया जाएगा। वही इस बैठक में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बाढ़ सुरक्षा और रिवर ट्रैपिंग के साथ गैस सिलेंडर होम डिलीवरी, व्यावसायिक सिलेंडर आपूर्ति, श्रीलंका टापू और मोतीनगर सड़क जैसे स्थानीय मुद्दे भी उठाए। इस पर डीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हुए लालकुआं में गैस की 100% होम डिलीवरी के लिए सोमवार से रोस्टर व्यवस्था लागू करने को कहा। साथ ही एसडीएम को श्रीलंका टापू में शिविर लगाकर संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं ADB परियोजना के तहत तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।
 

इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है और कुछ परिवारों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सोमवार से टीम गठित कर संबंधितों की उपस्थिति में पुनः निशान लगाए जाएंगे। बता दे इस बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिटी मजिस्ट्रेट ,नगर आयुक्त हल्द्वानी ,उप जिलाधिकारी, समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties