हल्द्वानी..बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे होम स्टे पर प्रशासन सख्त, दो इकाइयों पर गिरी गाज !

हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में प्रशासन ने होम स्टे पर छापेमारी कर दो बिना पंजीकरण संचालित होम स्टे पकड़े। अधिकारियों ने संचालकों को तत्काल पंजीकरण कराने के निर्देश देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

हल्द्वानी..बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे होम स्टे पर प्रशासन सख्त, दो इकाइयों पर गिरी गाज !
JJN News Adverties

Haldwani में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर Kathgodam क्षेत्र में कई होम स्टे का औचक निरीक्षण किया गया, जहां दो होम स्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए।

रविवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आनंदम होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के चलते मिले

इसके बाद अधिकारियों ने दोनों संचालकों को तत्काल नियमानुसार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, विजिटर रजिस्ट्रेशन, आवश्यक अभिलेखों और सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध पंजीकरण के बिना किसी भी होम स्टे का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि कोई होम स्टे नियमों के विरुद्ध संचालित पाया गया, तो उसे सील कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties