हल्द्वानी... मौत’ बनकर दौड़ा ई-रिक्शा, LIU कर्मी के पति की जान गई, चालक फरार !

हल्द्वानी में सड़क पार कर रहे एक कारोबारी को ई-रिक्शा ने ऐसी टक्कर मारी कि उनकी जान चली गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हल्द्वानी... मौत’ बनकर दौड़ा ई-रिक्शा, LIU कर्मी के पति की जान गई, चालक फरार !
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है… जहां तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया। सड़क पार कर रहे एक कारोबारी को ई-रिक्शा ने ऐसी टक्कर मारी कि उनकी जान चली गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दे मामला हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवाबी रोड चौराहे के पास कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा तेज गति से आता है और सड़क पार कर रहे नरेश चंद्र तिवारी को टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

तो वही हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू में तैनात हैं।

वही इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties