हल्द्वानी में दो नहरिया के पास विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शहर में निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था UUSDA के लापरवाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया
हल्द्वानी में दो नहरिया के पास विधायक सुमित हृदयेश (MLA Sumit Hridayesh) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी (leader Lalit Joshi) के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शहर में निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था UUSDA के लापरवाही के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वर्तमान समय में हल्द्वानी (Haldwani) शहर पूरी तरह से खुदा हुआ है और विभागीय लापरवाही की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है लोक निर्माण विभाग (Public Works Department), सिंचाई विभाग (Irrigation Department), पेयजल विभाग और यूयूएसडीए में किसी प्रकार का कोई समन्वय नहीं है इस वजह से पूर्व में एक मासूम बच्चे की भी मौत हो चुकी है और रविवार को एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हुई है। विधायक ने पुलिस महकमें पर भी सवाल उठाया कि आखिर किसकी परमिशन से दिन में ओवरलोड ट्रक नो एंट्री में चल रहे हैं जबकि हेलमेट ना पहनने पर पुलिस दिनभर चालान करती है लेकिन ओवरलोड बड़े-बड़े ट्रक पुलिस (Police) को नहीं दिखाई देते। स्थानीय लोगों ने भी चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रशासन ने इन सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया तो क्षेत्र की जनता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन (Agitation) करने को बाध्य होगी।