हल्द्वानी बैंणी सेना ने किया शानदार प्रदर्शन, एक महीने में 35 लाख की वसूली ! 

हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए निगम की आय में बड़ा इजाफा किया है। बीते एक महीने में बैंणी सेना द्वारा 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई

हल्द्वानी बैंणी सेना ने किया शानदार प्रदर्शन, एक महीने में 35 लाख की वसूली ! 
JJN News Adverties

हल्द्वानी नगर निगम (Municipal council) की बैंणी सेना ने राजस्व वसूली (Revenue Collection) के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम की आय में बड़ा इजाफा किया है। बीते एक महीने में बैंणी सेना (Baini sena) द्वारा 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है, जिससे नगर निगम के राजस्व में मजबूती आई है। 

नगर आयुक्त परितोष वर्मा (Municipal Commissioner Paritosh Verma) द्वारा पहले आयोजित की गयी बैठक में बैंणी सेना को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी लक्ष्य के अनुरूप बैंणी सेना ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि बैंणी सेना हर साल 4 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नगर निगम को उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में बैंणी सेना नगर निगम के 60 वार्डों में कूड़ा डोर टू डोर कलेक्शन (Door to Door Collection) का कार्य कर रही है। जहाँ नगर निगम प्रशासन ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रखने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि स्वच्छ हल्द्वानी के साथ-साथ नगर निगम की आर्थिक स्थिति को भी और सुदृढ़ किया जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties