बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है और रेलवे की भारी फोर्स मंगाई गई है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा (Banbhulpura) क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर कल देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होनी है, लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है और रेलवे की भारी फोर्स मंगाई गई है।

भारी फोर्स के साथ ही IRB और PAC भी हल्द्वानी मे तैनात की गई है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई (City Magistrate AP Bajpai) ने बताया की क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे इस को देखते हुए बाहर से फोर्स मंगाई गई है, साथ ही लोगों से अपील की कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि रेलवे बनभूलपुरा के 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण बताता है और उसे खाली करने को लेकर नोटिस जारी कर चुका है जिसके बाद दूसरा पक्ष इस मामले में सुप्रीम कोर्ट चला गया जहाँ फिलहाल ये मामला लंबित है और कल इस पर सुनवाई होनी है | इस क्षेत्र में लगभग 4365 भवन है और 40 हजार से ज्यादा की आबादी यहां रहती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कल सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में किसके पक्ष में फैसला आता है |