दीपक बल्यूटिया आज शाम तक कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं।
BREAKING NEWS; उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections) से पहले सियासी पारा चढ़ हुआ है। बता दे इस व्यक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है...बता दे कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी(ND Tiwari) के भतीजे दीपक बल्यूटिया(Deepak Balutia) ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
सूत्रों की माने तो दीपक बल्यूटिया आज शाम तक कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दीपक बल्यूटिया को कांग्रेस अपना नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने जा रही थी, लेकिन बीते दिन हुई कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में उनकी नाम पर सहमति नही बन पाई थी। और ऐसे में अब सूत्रों की माने तो दीपक बल्यूटिया आज शाम तक कांग्रेस(Congress) से इस्तीफा दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से काफी नाराज थे, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं है,लेकिन सूत्रों से हवाले से यह खबर सामने आ रही हैं।