हल्द्वानी..कलसिया नाले पर बने वैलीब्रिज की बढ़ेगी क्षमता, डीएम की बैठक में विस्तृत चर्चा !

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत कलसिया नाले में वर्तमान में स्थित वैली ब्रिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता के वैली मोटर ब्रिज का निर्माण किया जाना है।

हल्द्वानी..कलसिया नाले पर बने वैलीब्रिज की बढ़ेगी क्षमता, डीएम की बैठक में विस्तृत चर्चा !
JJN News Adverties

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (Haldwani-Nainital National Highway) के अंतर्गत कलसिया नाले में वर्तमान में स्थित वैली ब्रिज (Valley Bridge) के स्थान पर अधिक भार क्षमता के वैली मोटर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इस मोटर पुल के निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग और यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कुमाऊं के पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला ये सड़क मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग है.. इसमें वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। कलसिया (Kalsia) नाले में वर्तमान में 32 टन भार क्षमता के वैलिबिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता का वैलिब्रिज का निर्माण होना है | उन्होंने कहा निर्माण के दौरान यातायात को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखना आवश्यक है। बता दें पुल निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसके लिए उन्होंने एनएच ,लोक निर्माण विभाग,राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार को स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग की संभावना को तलाशने के निर्देश दिए। बैठक में पुल निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र (SP Dr Jagdish Chandra) ,अधीक्षण अभियंता एनएच हरीश पांगती, उपजिलाधिकारी राहुल शाह (SDM Rahul Shah) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties