हल्द्वानी: नाबालिग से दरिंदगी का केस सुलझा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार..

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...

हल्द्वानी: नाबालिग से दरिंदगी का केस सुलझा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार..
JJN News Adverties

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वही मामले में पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। वही तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी. सी. ने नाबालिग की शीघ्र ब्रामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गहन जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान की। वही गिरफ्तार आरोपियों में कुसुमखेड़ा निवासी 29 साल के विक्रम सिंह और गौलापार निवासी 21 साल के सौरभ बिष्ट के रूप में हुई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्रम सिंह कथित तौर पर नाबालिग को बर्फ वाली गली से अपनी कार में बैठाकर अपने स्टूडियो ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे दोबारा बर्फ वाली गली में छोड़ गया। बाद में पीड़िता डी. के. पार्क पहुंची, जहां उसकी मुलाकात सौरभ बिष्ट से हुई। आरोप है कि सौरभ उसे सितारगंज के शक्ति फार्म ले गया और वहां भी उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

फ़िलहाल,दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

JJN News Adverties