हल्द्वानी में बड़ा हादसा: स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में स्टोन क्रेशर की लापरवाही से 30 वर्षीय पवन सिंह की रेत में दबकर मौत हो गई। जेसीबी चालक ने बिना देखे रेत डाल दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक की दर्दनाक मौत
JJN News Adverties

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गोरापड़ाव क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रेशर में हुई लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि लालकुआं के मोटाहल्दू निवासी 30 साल के पवन सिंह क्रेशर में हेल्पर के तौर पर काम कर रहे थे। वही रविवार दोपहर वो डंपर में रेत का रिसाव रोकने के लिए कट्टा लगा रहे थे, तभी अचानक जेसीबी चालक ने बिना देखे ऊपर से रेत डाल दी।

इस दौरान पवन सिंह उसी रेत में दब गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि चालक अनजाने में रेत से भरा डंपर हल्द्वानी के चौफुला-कटघरिया मार्ग पर खाली कर गया।

वही शाम करीब 4 बजे जब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने रेत उठानी शुरू की, तो अंदर से युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान उसके परिजनों द्वारा पवन सिंह के रूप में की गई है।

मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी चालक, ठेकेदार और क्रशर मालिक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

JJN News Adverties