मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है, UKPSC परीक्षा में वर्षा जोशी ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल...
मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। आपको बतादे की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC परीक्षा में वर्षा जोशी ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम की है। साधारण परिवार से आने वाली वर्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा बीरशेवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी से पूरी की, जबकि उच्च शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज से प्राप्त की। उनके पिता केवलानंद जोशी आईटीबीपी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं और माता दीपा जोशी गृहिणी हैं। वही मूल रूप से बागेश्वर की रहने वाली वर्षा ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि में वर्षा जोशी का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, सही रणनीति, धैर्य और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। और साथ ही असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।