हल्द्वानी..DM का निर्देश..आबकारी विभाग की कारवाई, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार !

हल्द्वानी में आबकारी विभाग ने कारवाई करते हुए अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है जो दर्शाता है कि अभी भी शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है |

हल्द्वानी..DM का निर्देश..आबकारी विभाग की कारवाई, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में आबकारी विभाग (Excise Department) ने कारवाई करते हुए अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है जो दर्शाता है कि अभी भी शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है | खटीमा में शराब पीने से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है |

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal) के निर्देश के बाद आबकारी टीम ने अवैध शराब (Illicit liquor) के खिलाफ कारवाई करते हुए फतेहपुर, लामाचौड़, गौलापार और दौलतपुर क्षेत्र में दबिश दी। इस कारवाई के दौरान गोपाल सिंह के घर से कुल 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है | बरामद की गई शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई की जा रही है | दबिश देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक (Excise Inspector) धीरेन्द्र सिंह, उप-आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, संजय कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर और राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे |

JJN News Adverties
JJN News Adverties