हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी की।डीएम की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ दलालों में हड़कंप मच गया
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय (RTO Office) में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal) ने अचानक छापेमारी की। डीएम की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ दलालों में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर से दलाल फरार हो गए |
जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट और i-card अनिवार्य रूप से लगाने, विभाग में किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में CCTV कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता के साथ काम सुनिश्चित हो सके | इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह (RTO Haldwani Gurdev Singh) समेत कई अन्य परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।