हल्द्वानी...सरस मेले की तैयारियों को लेकर DM की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश!

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 1 से 10 मार्च तक लगने वाले सरस मेले के तैयारियों की समीक्षा की।

 हल्द्वानी...सरस मेले की तैयारियों को लेकर DM की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश!
JJN News Adverties

जिलाधिकारी वंदना सिंह (District Magistrate Vandana Singh) ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज (MB Inter College) मैदान में 1 से 10 मार्च तक लगने वाले सरस मेले के तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मेले के आयोजन की सारी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मेले में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को स्टाल मुहैया कराए जाएं।

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के सभी राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेंगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरस मेले स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार मुहैया कराने के प्रयास किए जाएं। वही इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी (District Development Officer Gopal Giri Goswami) ने बताया कि सरस मेले में 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जिसमें 74 समूह देश के विभिन्न राज्यों से शामिल होंगे और 117 समूह उत्तराखंड के प्रतिभाग करेंगे। मेले में 69 व्यावसायिक स्टाल लगाए जाएंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties