हल्द्वानी में रोड और ड्रेनेज प्रोजेक्ट की सुस्ती पर कमिश्नर का बड़ा एक्शन!!

हल्द्वानी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

 हल्द्वानी में रोड और ड्रेनेज प्रोजेक्ट की सुस्ती पर कमिश्नर का बड़ा एक्शन!!
JJN News Adverties

हर मानसून में जलभराव की मार झेलने वाले हल्द्वानी के लिए अब अच्छी खबर के साथ सख्त संदेश भी सामने आया है। शहर में प्रस्तावित रोड और ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क और ड्रेनेज परियोजनाओं की समीक्षा के लिए दीपक रावत हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया।

समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।आयुक्त ने वन विभाग, यूपीसीएल और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनुमति या प्रक्रिया विकास कार्यों में बाधा न बने और सभी एजेंसियां मिलकर समयबद्ध तरीके से काम पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवंबर 2028 से पहले सभी रोड और ड्रेनेज परियोजनाएं हर हाल में पूरी हों, ताकि हल्द्वानी को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

JJN News Adverties