हल्द्वानी..इयरफोन बने मौत की वजह, ट्रैक पर बैठे युवक को ट्रेन ने कुचला..दर्दनाक मौत !

एक हृदयविदारक मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर बैठे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई

हल्द्वानी..इयरफोन बने मौत की वजह, ट्रैक पर बैठे युवक को ट्रेन ने कुचला..दर्दनाक मौत !
JJN News Adverties

मोबाइल में इयरफोन लगाकर लापरवाही बरतना कई बार जानलेवा साबित होता है। ऐसा ही एक हृदयविदारक मामला हल्द्वानी (Haldwani) कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर बैठे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हाथीखाल (Hathikhal) निवासी 25 वर्षीय विकास रविवार देर रात बाइक लेकर घर से निकला था। वो तीन पानी फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया और कानों में इयरफोन लगाकर गाने सुनने लगा। इसी दौरान 9 बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी। इयरफोन लगे होने के कारण युवक को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वो उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई | वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भिजवा दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी विजय मेहता (Kotwali in charge Vijay Mehta) ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties