हल्द्वानी..सुशीला तिवारी अस्पताल मे कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, जानिए उनकी मांगे !!

सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सभी उपनल कर्मचारियों ने आज 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांग पूरी किए जाने पर जोर दिया

हल्द्वानी..सुशीला तिवारी अस्पताल मे कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, जानिए उनकी मांगे !!
JJN News Adverties

सुशीला तिवारी अस्पताल (Sushila Tiwari Hospital) और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सभी उपनल कर्मचारियों ने आज 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांग पूरी किए जाने पर जोर दिया |

उपनल (UPNL) कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो पिछले 20 सालों से अधिक समय से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कोविड (Covid) के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की थी लेकिन पिछले 4 महीनों से उनको वेतन नहीं दिया गया है| साथ ही उन्होंने बताया की वो आज 2 घंटे के कार्य बहिष्कार पर है और यदि उनकी मांगे जल्द नहीं मानी गई तो वो एक हफ्ते बाद पूरी तरह से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties