हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से एक पहले बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
हल्द्वानी के गौलापार (Goulapar) स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से एक पहले बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आयोजन से पहले ही सामने आए इस बड़े खेल ने खेल प्रेमियों और निवेशकों को सख्ते में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित किए जाने थे। आयोजक विकास ढाका (Organizer Vikas Dhaka) ने विभिन्न राज्यों के लोगों को टूर्नामेंट (Tournament) में टीम दिलाने और लाभ का झांसा देकर मोटी रकम वसूली। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े का जाल इतना बड़ा था कि इसमें उत्तराखंड के पूर्व विधायक नारायण पाल (Former MLA Narayan Pal) समेत कई राज्यों के निवेशक भी ठगी का शिकार हो गए। ठगी की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) ने कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आयोजक खुद ही पूरे खेल का सूत्रधार था और क्रिकेट के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।