हीरानगर विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ किया निरीक्षण!!

हल्द्वानी के हीरानगर अतिक्रमण विवाद में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

हीरानगर विवाद पर प्रशासन सख्त,  एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ किया निरीक्षण!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में कथित अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आपको बता दे स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ विवादित स्थल का निरीक्षण किया।तो वही निरीक्षण के दौरान मौके की स्थिति का जायजा लिया गया और राजस्व अभिलेखों की भी जांच की गई। साथ ही संबंधित महिला से भूमि स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेज प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया।

जानकारी के मुताबिक एसडीएम मोनिका ने बताया कि स्थानीय पार्षद और क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर यह संयुक्त निरीक्षण किया गया है। वही संबंधित महिला को अपने स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और शिकायतकर्ताओं ने भी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय देने पर सहमति जताई है।बता से प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर प्रस्तुत किए गए दस्तावेज राजस्व अभिलेखों से मेल नहीं खाते या भूमि पर वैध स्वामित्व सिद्ध नहीं होता,तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सभी की निगाहें तीन दिन बाद सामने आने वाले दस्तावेजों और प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं।

JJN News Adverties