‘लखपति दीदी’ योजना से बदलेगी महिलाओं की किस्मत! हल्द्वानी में बड़ा सम्मेलन!!

हल्द्वानी में आयोजित ‘लखपति दीदी योजना’ सम्मेलन में महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

‘लखपति दीदी’ योजना से बदलेगी महिलाओं की किस्मत! हल्द्वानी में बड़ा सम्मेलन!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम देखने को मिला, जहां ‘लखपति दीदी योजना’ को लेकर नगर निगम सभागार में भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी रही। वही सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उनकी आय बढ़ाने के अवसरों से जोड़ना रहा।

इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लगातार लागू की जा रही हैं। साथ ही बताया की ‘लखपति दीदी योजना’ उन्हीं प्रयासों का एक अहम हिस्सा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।बताया गया कि इस योजना के माध्यम से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।वही कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

JJN News Adverties