हल्द्वानी..होटल मैंनेजर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार !!

नैनीताल रोड स्थित नामी होटल के जीएम ने दिल्ली की युवती से शराब के नशे में दुष्कर्म किया | वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया |

हल्द्वानी..होटल मैंनेजर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार !!
JJN News Adverties

नैनीताल रोड स्थित नामी होटल के जीएम ने दिल्ली की युवती से शराब के नशे में दुष्कर्म किया, वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया | देर रात पुलिस ने होटल में पहुंचकर पीड़िता का मेडिकल (Medical) कराया और आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

                                  दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वो अपनी सहेली के साथ रामनगर और हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती हैं | रामनगर (Ramnagar) के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर निवासी  युवक से हुई वो तब एक रिजार्ट का मैनेजर था | उसने उन्हे रिजार्ट में कई बार इवेंट का काम दिया | बाद में आरोपी हल्द्वानी के एक बड़े होटल का जीएम बन गया | आरोप है कि मंगलवार रात आरोपी ने उन्हें होटल में इवेंट के लिए बुलाया | वो अपनी सहेली के साथ हल्द्वानी आई, रात को काम करने के बाद आरोपी ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक दूसरे होटल में रूकवा दिया | रात को आरोपी जबरन उसके कमरे में घुसा और वहां बैठकर शराब पी, शराब पीने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया | वहीं कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव (Police station incharge Rajesh Kumar Yadav) ने बताया कि रात में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया | वहीं अस्पताल ले जाकर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है |
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties