हल्द्वानी: अवैध नशा मुक्ति केंद्र बना खतरा! 17 साल के नाबालिग की हालत गंभीर !

हल्द्वानी में अवैध नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही से 17 साल का किशोर गंभीर। किडनी-लीवर प्रभावित, वेंटिलेटर पर भर्ती। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

हल्द्वानी: अवैध नशा मुक्ति केंद्र बना खतरा! 17 साल के नाबालिग की हालत गंभीर !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में इलाज के नाम पर चल रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला थाना मुखानी क्षेत्र का है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर की हालत केंद्र की लापरवाही के चलते बेहद गंभीर हो गई।

परिजनों के अनुसार, करीब दो महीने पहले युवक को “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य बताया गया, लेकिन 21 अप्रैल को अचानक सूचना मिली कि युवक बेहोश हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैरानी की बात यह रही कि जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो केंद्र का कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि युवक के किडनी और लीवर पर गंभीर असर पड़ा है और फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties