हल्द्वानी में ईद को लेकर बड़ा फैसला! सड़क पर नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्ती

उत्तराखंड में अब आपदा और मौसम अलर्ट सीधे टीवी स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सरकार ने डीटीएच प्लेटफॉर्म पर टेस्ट अलर्ट सफलतापूर्वक शुरू कर अर्ली वार्निंग सिस्टम को और मजबूत किया है।

हल्द्वानी में ईद को लेकर बड़ा फैसला! सड़क पर नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्ती
JJN News Adverties

हल्द्वानी में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी को लेकर पुलिस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सड़क, सार्वजनिक स्थानों और खुले क्षेत्रों में नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वही अधिकारियों ने कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने भी प्रशासन के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज़ केवल चिन्हित स्थानों और निर्धारित ईदगाहों में ही अदा की जाएगी। साथ ही लोगों से भाईचारा बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील भी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के सड़क पर नमाज़ न पढ़ने संबंधी फैसले का भी स्वागत किया गया। प्रशासन ने बताया कि बनभूलपुरा समेत संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties