जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी आयोग अध्यक्ष ने देखीं व्यवस्थाएं

हल्द्वानी उप जिला कारागार में बंदियों को शिक्षा, सिलाई-कढ़ाई, और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी आयोग अध्यक्ष ने देखीं व्यवस्थाएं
JJN News Adverties

हल्द्वानी की उप जिला जेल अब सिर्फ सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि नई शुरुआत की मिसाल बन रही है। यहां महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा से लेकर सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटीशियन जैसे हुनर सिखाए जा रहे हैं। दरअसल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उप जिला कारागार, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खान-पान, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।







साथ ही निरीक्षण के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने जेल में चल रहे कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों का जायजा लिया। जेल प्रशासन द्वारा महिला बंदियों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे न केवल हुनर सीख रही हैं बल्कि अपनी आय भी अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही जेल में तैयार किए जा रहे बेकरी उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। वही महिला बंदियों की शिक्षा के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा की व्यवस्था की गई है। वहीं, हाल ही में आयोजित ब्यूटीशियन कोर्स के जरिए भी उन्हें रिहाई के बाद आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

JJN News Adverties