Haldwani ki Aunty:  हल्द्वानी की आंटी से JJN न्यूज की खास बातचीत!

अगर आप उत्तराखंड के रहने वाले हैं और आपको उत्तराखंड की कुमाऊनी भाषा के प्रति काफी प्यार और लगाव है। तो शायद हो सकता है कि इन दिनों आपने हल्द्वानी की आंटी का कोई ना कोई वीडियो जरूर देखा हो।

Haldwani ki Aunty:  हल्द्वानी की आंटी से JJN न्यूज की खास बातचीत!
JJN News Adverties

Haldwani ki Aunty: अगर आप उत्तराखंड(uttarakhand) के रहने वाले हैं और आपको उत्तराखंड की कुमाऊनी भाषा के प्रति काफी प्यार और लगाव है। तो शायद हो सकता है कि इन दिनों आपने हल्द्वानी की आंटी का कोई ना कोई वीडियो जरूर देखा हो। लेकिन अगर आपने हल्द्वानी की आंटी का अब तक कोई वीडियो नहीं देखा है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन है 'हल्द्वानी की आंटी'(Haldwani ki Aunty) और क्यों लोग इन दिनों उनकी वीडियोस को पसंद कर रहे हैं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी(haldwani) की रहने वाली राशि जोशी(rashi joshi) का यूट्यूब(youtube) पर हल्द्वानी की आंटी नाम से चैनल है। राशि जोशी अपने इस चैनल के माध्यम से लोगों को कुमाऊनी भाषा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। वह अपने चैनल पर कुमाऊनी भाषा(kumaoni language ) में हंसी मजाक के वीडियो अपलोड करती है जिन्हें लोगों का खूब ज्यादा प्यार मिल रहा है। लोगों का कहना है कि आंटी की इन वीडियोज से वह अपने आप को उत्तराखंड की कुमाऊनी भाषा से जोड़ पाते हैं। लोग वीडियोस में उनके विमला आंटी के किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं। हाल फिलहाल में JJN News ने भी हल्द्वानी की आंटी उर्फ राशि जोशी से एक Exclusive Interview में बातचीत की है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। आप इस लिंक से हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर हल्द्वानी की आंटी का मस्ती मजाक और जीवन की सीख से भरा पूरा इंटरव्यू देख सकते है।

 

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties