हल्द्वानी..गणतंत्र दिवस पर शराब तस्करी से हड़कंप, आबकारी और पुलिस पर खड़े हुए सवाल !

हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम शराब तस्करी का मामला सामने आया है।

हल्द्वानी..गणतंत्र दिवस पर शराब तस्करी से हड़कंप, आबकारी और पुलिस पर खड़े हुए सवाल !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस (Republic Day) जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम शराब तस्करी का मामला सामने आया है। यहाँ तिकोनिया (Tikonia) क्षेत्र स्थित वाइन शॉप के आगे से शराब की अवैध तस्करी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आबकारी विभाग (Excise Department) और पुलिस (Police) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को तिकोनिया वाइन शॉप बंद होने के बावजूद दुकान के आगे से शराब तस्कर रात को खुलेआम शराब की तस्करी करते नजर आए। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रतिबंध के दिन भी नियमों को ताक पर रखकर शराब की आपूर्ति की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिकोनिया क्षेत्र ही नहीं बल्कि सुभाष नगर, आवास विकास और राजपुरा (Rajpura) क्षेत्रों में भी लंबे समय से शराब की अवैध तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। बावजूद इसके न तो आबकारी विभाग और न ही पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यदि राष्ट्रीय पर्व के दिन भी इस तरह खुलेआम शराब की तस्करी हो रही है, तो इससे साफ है कि तस्करों को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं | ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग कब और क्या कार्रवाई करता है या फिर ये मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा ।

JJN News Adverties
JJN News Adverties