हल्द्वानी मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल कपूर 'डब्बू' ने मंडी परिसर का औचक निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने, नई दुकानों के निर्माण और खराब सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।
हल्द्वानी से बड़ी खबर है, जहां मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने आज मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और कई खामियों पर नाराजगी जताई।तो वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटाया जाए। साथ ही खाली कराई गई जगह पर नई दुकानों का निर्माण कराया जाए, ताकि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंडी की आय में बढ़ोतरी हो।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में कुल 22 मंडियां आती हैं, इसलिए उनका मुख्य लक्ष्य सभी मंडियों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और आय बढ़ाना है। वहीं मंडी परिसर की खराब सड़कों का भी संज्ञान लिया गया। उनका कहना है कि बारिश का दौर खत्म होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल सकता है।