हल्द्वानी...मंडुवा-झंगोरा की बढ़ती पहचान, शेफ भूपी ने बताया महत्व

हल्द्वानी पहुंचे मशहूर यूट्यूब शेफ भूपी ने युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने मंडुवा, झंगोरा और गहत जैसे पहाड़ी व्यंजनों को पोषण से भरपूर बताया।

हल्द्वानी...मंडुवा-झंगोरा की बढ़ती पहचान, शेफ भूपी ने बताया महत्व
JJN News Adverties

आज के समय में लोग तेजी से हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रहे हैं और इसी के साथ पहाड़ी व्यंजन भी नई पहचान बनाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में देश के मशहूर यूट्यूब शेफ भूपी हल्द्वानी के एक इंस्टिट्यूट पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों और युवाओं से खास बातचीत की।

इस दौरान शेफ भूपी ने हेल्दी खाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आजकल लोग अपने खानपान को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ों के पारंपरिक व्यंजन जैसे मंडुवा, झंगोरा, भट्ट और गहत पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं

उन्होंने कहा कि अगर इन पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक तरीके और बेहतर प्रेजेंटेशन के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए, तो ये सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी खास पहचान बना सकते हैं।

इसके साथ ही शेफ भूपी ने युवाओं को लोकल और ऑर्गेनिक फूड अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हेल्दी फूड आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है और हमें अपनी पारंपरिक खानपान संस्कृति को दोबारा अपनाना चाहिए।

फिलहाल, यह साफ है कि आने वाले समय में हेल्दी फूड की मांग और बढ़ने वाली है, जिसमें पहाड़ी व्यंजन अहम भूमिका निभा सकते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties