हल्द्वानी..विजय दिवस के मौके पर 1971 के शहीदों को किया याद !

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में आज 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सेना के अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हल्द्वानी..विजय दिवस के मौके पर 1971 के शहीदों को किया याद !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क (Shaheed Park) में आज 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सेना के अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Former Governor Bhagat Singh Koshyari), मेयर गजराज बिष्ट (Mayor Gajraj Bisht), डीएम ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal), एसएसपी मंजुनाथ टीसी,एसपी सिटी मनोज कत्याल,नगर आयुक्त परितोष वर्मा समेत पुलिस, प्रशासन और सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे |  

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 1971 की जंग में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत भारतीय सेना के साहस और बलिदान का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता | उन्होंने कहा कि 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण और बांग्लादेश का निर्माण भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है जो सदैव याद किया जाएगा |

JJN News Adverties
JJN News Adverties