रामनगर पहुंचे हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ,कांग्रेस पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप !!

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट आज रामनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र सती के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया |

रामनगर पहुंचे हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ,कांग्रेस पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट (Mayor Gajraj Singh Bisht) आज रामनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र सती के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | इस दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर (Smart Meter) को लेकर कांग्रेस के लोग जनता में भ्रम फैलाने का काम करने के साथ ही गुंडागर्दी और अराजकता पर उतर गए हैं | ये मीटर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में लगाए जा रहे हैं लेकिन कहीं भी ऐसा माहौल देखने को नहीं मिल रहा | कुछ जगह इन मीटरों में तकनीकी कमियो के कारण कुछ शिकायते मिली है जिन्हें अधिकारियों द्वारा दूर किया जा रहा है |

उन्होंने कहा आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है ,वो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) द्वारा प्रदेश के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले और प्रदेश के चहुंमुखी विकास को हजम नहीं कर पा रहे हैं और जनता को भ्रमित करने पर लगे हुए हैं | जिस प्रकार किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अपनी विधानसभा में अराजकता फैलाई थी ,उसी प्रकार अब रामनगर में कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा | साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक जेल भेजने की बात कह रहे हैं , भाजपा जेल नहीं भेजती बल्कि जनहित के मुद्दों को लेकर काम करती है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties