हल्द्वानी में आज़ से बिजली स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं , सबसे पहला स्मार्ट मीटर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गज़राज़ सिंह बिष्ट के आवास पर लगाया गया
हल्द्वानी (Haldwani) में आज़ से बिजली स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगने शुरू हो गए हैं , सबसे पहला स्मार्ट मीटर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गज़राज़ सिंह बिष्ट (Mayor Gajraj Singh Bisht) के आवास पर लगाया गया |
इस दौरान मेयर गजराज़ सिंह बिष्ट ने कहा की स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस के नेताओं द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है | यही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने जनता में भ्रम पैदा करने के लिये स्मार्ट मीटर भी तोड़े | साथ ही उन्होने कहा की राज्य में पहले फेज में 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे हकीकत ये है की जिन राज्यों में BJP की सरकार नहीं है उन राज्यों में भी स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं | उत्तराखंड विकास की गति में आगे ना बढ़े इसके लिए कांग्रेस मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Dhami) की प्रयासों को धूमिल करने की कोशिश कर रही है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |