हल्द्वानी: बारिश के बीच मेयर का एक्शन! सफाई और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण!!

हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया....

हल्द्वानी:  बारिश के बीच मेयर का एक्शन! सफाई और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण!!
JJN News Adverties

लगातार हो रही बारिश के बीच हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। आपको बता दे महापौर ने तिकोनिया नैनीताल रोड, कैनाल रोड और वार्ड 29 और 30 का दौरा कर नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और जलभराव की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित सफाई और लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।


इसी के साथ निरीक्षण के दौरान महापौर ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है।


इतना ही नहीं महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था और जल निकासी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और नालियों में कचरा न फेंकें, ताकि शहर स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त बना रहे।

JJN News Adverties