अभी तक हुई मतगणना के मुताबिक हल्द्वानी नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट एक हज़ार एक सौ उनहत्तर वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
नैनीताल जिले में नगर निकाय (Civic Bodies) के चुनाव 23 जनवरी को संपन्न हुए थे ।निकाय चुनावों के नतीजे आज सुबह 8 बजे से आने शुरू हो गए थे ,मतगणना की प्रक्रिया के लिए तीन प्रमुख केन्द्र बनाए गए हैं, जहां विभिन्न नगर निगमों और पालिकाओं के चुनाव परिणामों की गिनती हो रही है।
बता दें उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना में सबसे चर्चित हल्द्वानी (Haldwani) मेयर सीट पर रोचक नतीजे सामने आ रहे हैं। अभी तक हुई मतगणना के मुताबिक हल्द्वानी नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट (Gajraj Bisht) एक हज़ार एक सौ उनहत्तर वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। पहले चरण की मतगणना में गजराज बिष्ट को 13 हज़ार नौ सौ बासठ वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी (Lalit Joshi) को 12 हज़ार सात सौ पचानवे वोट मिले हैं। ये मुकाबला बेहद करीबी बनता जा रहा है और अगले चरण में परिणाम और दिलचस्प हो सकते हैं |