हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट परिसर में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के विरोध में विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी ने धरना किया
हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट (SDM Court) परिसर में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के विरोध में विधायक सुमित हृदयेश (MLA Sumit Hridayesh) और पार्षद रवि जोशी (Councilor Ravi Joshi) ने धरना किया..दोनों जनप्रतिनिधि कोर्ट परिसर में जमीन पर बैठकर विरोध करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि SDM राहुल शाह (SDM Rahul Shah) के ट्रांसफर के बाद से कोर्ट का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे न सिर्फ वकीलों को बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है। धरने के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर (Kumaon Commissioner) और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर हालात से अवगत कराया और हल्द्वानी में जल्द नए SDM की तैनाती की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए SDM की नियुक्ति कर दी जाएगी ताकि कोर्ट का कम सुचारू रूप से संचालित हो सके।