हल्द्वानी..3 करोड़ से अधिक बकाया, तहसीलदार ने कराई नीलामी..जानिए कितनी लगी बोली ?

हल्द्वानी में परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल की बकाया धनराशि जमा न करने पर हल्द्वानी तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायेदार की अचल संपत्ति की खुली नीलामी कराई।

हल्द्वानी..3 करोड़ से अधिक बकाया, तहसीलदार ने कराई नीलामी..जानिए कितनी लगी बोली ?
JJN News Adverties

हल्द्वानी में परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल (Bridkul) की बकाया धनराशि जमा न करने पर हल्द्वानी तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायेदार की अचल संपत्ति की खुली नीलामी कराई |

  इस बारे में जानकारी देते हुए तहसीलदार कुलदीप पाण्डे (Tehsildar Kuldeep Pandey) ने बताया कि तहसीलदार कार्यालय में 27 जनवरी को खुली बोली के माध्यम से नीलामी का आयोजन किया गया, जिसमें बकायेदार धनंजय गिरी (Dhananjay Giri) निवासी सुभाष नगर की ग्राम मल्ली बमौरी स्थित भूमि को नीलामी के लिए रखा गया। तहसील प्रशासन के अनुसार बकायेदार पर ब्रिडकुल की 3 करोड़ 1 लाख 3 हजार रुपये की बकाया धनराशि जमा नहीं करने का मामला था। इसके चलते परगना अधिकारी के आदेश पर 26 दिसंबर 2025 को नोटिस जारी कर 30 दिन के बाद नीलामी की तारीख 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी। नीलामी में तहसीलदार हल्द्वानी को नीलामी अधिकारी नामित किया गया था। नीलामी प्रक्रिया में कुल 9 बोली दाताओं ने हिस्सा लिया, हालांकि बोली के दौरान दो प्रतिभागी नीलामी स्थल पर उपस्थित नहीं रहे। नीलामी के तीसरे चक्र में सर्वोच्च बोली 1 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये खीमानन्द सनवाल ने लगाई गई। तहसील प्रशासन ने बताया कि सर्वोच्च बोलीदाता (Bidder) की ओर से नीलामी स्थल पर चैक के माध्यम से कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत भुगतान भी जमा कर दिया गया है। वहीं नियमानुसार नीलामी के 30 दिन बाद विक्रय पत्र सर्वोच्च बोलीदाता के पक्ष में जारी किया जाएगा |

JJN News Adverties
JJN News Adverties