हल्द्वानी एक लापरवाही और उजड़ गया परिवार, दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत !!

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम काव्या पिकअप वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, परिवार में मातम पसरा है।

हल्द्वानी एक लापरवाही और उजड़ गया परिवार,  दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां घर के आंगन में खेल रही दो साल की मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, रोड मंडी स्थित गोल्डन ग्रीन नर्सरी के पास सोमवार को दो साल की काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक पिकअप चालक अपना वाहन बैक कर रहा था, लेकिन उसे पीछे खेल रही बच्ची दिखाई नहीं दी। देखते ही देखते मासूम वाहन के पिछले टायर की चपेट में आ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि काव्या अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां गीतांजलि और पिता कुंदन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, इस हादसे के बाद आसपास के लोग भी सदमे में हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा वाहन को बैक करते समय हुआ। फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, हालांकि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties