हल्द्वानी पुलिस का डबल एक्शन! कुल्हाड़ी वाला कातिल गिरफ्तार, 35 लाख का सोना बरामद

हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लाखों की चोरी के मामले में भी शातिर चोर को पकड़कर करीब 35 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है।

हल्द्वानी पुलिस का डबल एक्शन! कुल्हाड़ी वाला कातिल गिरफ्तार, 35 लाख का सोना बरामद
JJN News Adverties

हल्द्वानी पुलिस को दो बड़े मामलों में बड़ी सफलता मिली है। एक तरफ पुलिस ने घर में लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, तो वहीं दूसरी ओर कुल्हाड़ी से हुई सनसनीखेज हत्या का भी 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया।

बता दे, SP सिटी मनोज कत्याल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। जहां आरोपी घर से करीब 11 तोला सोना और नगदी चोरी कर फरार हो गया था।

वही घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहेड़ी निवासी शातिर अपराधी भानु प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा की आरोपी के पास से करीब 30 तोला सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये की है।

वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी के टांडा क्षेत्र में 50 साल के मेवा लाल की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में भी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी तिवारी सेन एक ही झोपड़ी में रहते थे। वही देर रात दोनों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही साथी की हत्या कर दी। वही पुलिस ने आरोपी तिवारी सेन निवासी दिनेशपुर रुद्रपुर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। 

वही हल्द्वानी पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties