हल्द्वानी पुलिस को बड़ी कामयाबी, 6 करोड़ से अधिक की ठगी..मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार !

नैनीताल के SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने एक साल से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

हल्द्वानी पुलिस को बड़ी कामयाबी, 6 करोड़ से अधिक की ठगी..मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार !
JJN News Adverties

नैनीताल के SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी (SSP Dr. Manjunath TC) ने एक साल से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं । इन निर्देशों के क्रम में SP मनोज कुमार कत्याल (SP Manoj Kumar Katyal), क्षेत्राधिकारी अमित सैनी (CO Amit Saini) और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय (CO Ramnagar Sumit Pandey) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने कोतवाली रामनगर में दर्ज एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है | अभियुक्तों द्वारा “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था साल 2017 में हल्द्वानी के कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी और रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण (Registration) का हवाला और अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर आरोपियों ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के भोले-भाले नागरिकों से भारी धनराशि निवेश कराई । जांच में सामने आया कि हजारों निवेशकों से 6 करोड़ 80 लाख रुपए जमा किए गए थे जिसे संस्था के संचालक हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गबन किया और फरार हो गए। जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और अभियुक्तों के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। न्यायालय से वारंट (Warrant) और कुर्की (Attachment) का आदेश मिलने बाद दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक लगातार दबिश दी गई। बीते दिन पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को लालकुआं से गिरफ्तार कर लिया | जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी (Fraud) और ठगी के मुकदमे दर्ज हैं | वहीं SSP ने पुलिस टीम को 2500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया ।

JJN News Adverties
JJN News Adverties