हल्द्वानी पुलिस ने थार सहित आरोपी को दबोचा फर्जी नंबर प्लेट का खेल हुआ खत्म !!

हल्द्वानी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी थार पकड़ी। आरोपी जसपाल सिंह गिरफ्तार, साथी फरार। वाहन जब्त, FIR दर्ज, जांच जारी।

हल्द्वानी पुलिस ने थार सहित आरोपी को दबोचा  फर्जी नंबर प्लेट का खेल हुआ खत्म !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी से, जहां कालाढूंगी पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।तो वही अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रही एक महिंद्रा थार को पकड़ लिया है। इतना ही नहीं, इस मामले में आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया।बताया जा रहा है कि 4 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नएगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की संदिग्ध थार को रोकने का इशारा किया गया।तो वही पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता के चलते उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ सोनू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी के रूप में हुई।आपको बता दे  जांच के दौरान आरोपी वाहन के वैध कागजात नहीं दिखा सका।जब पुलिस ने गाड़ी की नंबर प्लेट को ई-चालान मशीन से चेक किया, तो यह नंबर किसी अन्य वाहन का निकला। आगे की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गाड़ी की असली नंबर प्लेटहटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा दी थी, ताकि पहचान छिपाकर कानून से बच सके।इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को बीएनएस की धारा  के तहत गिरफ्तार कर लिया है। ओर वाहन को कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी में FIR  दर्ज की गई है।फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके साथी प्रभजोत की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी, अपर उ0नि0 जयपाल सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल मनोज द्विवेदी की अहम भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties