हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: लंबे समय से फरार चल रहे एन.आई. एक्ट के एक स्थायी वारंटी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार
JJN News Adverties

नैनीताल पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे एन.आई. एक्ट के एक स्थायी वारंटी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव आनंद काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत मामला दर्ज था और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक किराए के मकान पर दबिश दी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

JJN News Adverties