हल्द्वानी में भाजपा संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी उन्हे सौंपी
हल्द्वानी में भाजपा संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है। इससे साफ हो गया है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट (Pratap Bisht) संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं।
बता दें आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। इस मौके पर प्रताप बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt), संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया |